Hosea 8:4 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
ve rajaon ko ttharate rahe, parantu meree ichchha se naheen. ve haakimon ko bhee ttharate rahe, parantu mere anajane men. unhon ne apana sona-chandee lekar mooraten bana leen jis se ve hee nash ho jaaen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस्राएल वासियों ने अपना राजा चुना किन्तु वे मेरे पास सम्मति को नहीं आये। इस्राएल वासियों ने अपने मुखिया चुने थे किन्तु उन्होंने उन्हें नहीं चुना जिनको मैं जानता था। इस्राएल वासियों ने अपने लिये मूर्तियां घड़ने में अपने सोने चांदी का प्रयोग किया, इसलिये उनका नाश होगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तुम राजा चुनते हो, पर मेरे माध्यम से नहीं। तुम शासक नियुक्त करते हो, पर बिना मेरी जानकारी के। तुम अपने ही विनाश के लिए सोना-चांदी की मूर्तियाँ बनाते हो।
Hindi Bible HHBD
वे राजाओं को ठहराते रहे, परन्तु मेरी इच्छा से नहीं। वे हाकिमों को भी ठहराते रहे, परन्तु मेरे अनजाने में। उन्हों ने अपना सोना- चान्दी लेकर मूरतें बना लीं जिस से वे ही नाश हो जाएं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वे राजाओं को ठहराते रहे, परन्तु मेरी इच्छा से नहीं। वे हाकिमों को भी ठहराते रहे, परन्तु मेरे अनजाने में। उन्होंने अपना सोना–चाँदी लेकर मूरतें बना लीं जिस से वे ही नष्ट हो जाएँ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वे मेरी सहमति के बिना राजाओं को ठहराते हैं; वे मेरी स्वीकृति के बिना राजकुमारों को चुनते हैं. वे अपने सोना और चांदी से अपने विनाश के लिये मूर्तियां बनाते हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वे राजाओं को ठहराते रहे, परन्तु मेरी इच्छा से नहीं। वे हाकिमों को भी ठहराते रहे, परन्तु मेरे अनजाने में। उन्होंने अपना सोना-चाँदी लेकर मूरतें बना लीं जिससे वे ही नाश हो जाएँ।