Hosea 9:1 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
he israael, too desh desh ke logon kee nain anand men magan mat ho! kyonki too apane parameshvar ko chhodkar veshya banee. too ne ann ke har aek khlihan par chhnaiale kee kamai anand se lee haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हे इस्राएल, तू उस पुकार का आनन्द मत मना, जैसे देश—देश के लोग मनाते हैं! तू प्रसन्न मत हो! तने तो एक वेश्या के जैसा आचरण किया है और प्ररमेश्वर को बिसरा दिया है। तूने हर खलिहान की धरती पर व्यभिचार किया है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ओ इस्राएल, आनन्‍द मत मना, अन्‍य राष्‍ट्रों के समान आनन्‍दित मत हो। तूने अपने परमेश्‍वर को त्‍यागकर अन्‍य देवताओं के प्रति विश्‍वास प्रकट किया है। यों तूने वेश्‍यावृत्ति की। तूने सभी खलियानों में वेश्‍या की कमाई आनन्‍द से ली।
Hindi Bible HHBD
हे इस्राएल, तू देश देश के लोगों की नाईं आनन्द में मगन मत हो! क्योंकि तू अपने परमेश्वर को छोड़कर वेश्या बनी। तू ने अन्न के हर एक खलिहान पर छिनाले की कमाई आनन्द से ली है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हे इस्राएल, तू देश देश के लोगों के समान आनन्द में मगन मत हो! क्योंकि तू अपने परमेश्‍वर को छोड़कर वेश्या बनी। तू ने अन्न के हर एक खलिहान पर छिनाले की कमाई आनन्द से ली है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हे इस्राएल, आनंदित मत हो; दूसरे देशों के समान अति आनंदित मत हो. क्योंकि तुमने अपने परमेश्वर के साथ विश्वासघात किया है; तुम हर एक खलिहान में वेश्यावृत्ति से प्राप्‍त आय को पसंद करते हो.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हे इस्राएल, तू देश-देश के लोगों के समान आनन्द में मगन मत हो! क्योंकि तू अपने परमेश्वर को छोड़कर वेश्या बनी। तूने अन्न के हर एक खलिहान पर छिनाले की कमाई आनन्द से ली है।