Hosea 9:12 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
chahe ve apane ladkebalon ka palanaposhan kar bade bhee kare, taubhee maain unhen yahan tak nirvansh karoonga ki koi bhee n bachega. jab maain un se door ho jaunga, tab un par haya!
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु यदि इस्राएली अपने बच्चे पाल भी लेंगे तो भी सब बेकार हो जायेगा। मैं उनसे उनके बच्चे छीन लूँगा। मैं उन्हें त्याग दूँगा और उन्हें विपदाओं के अलावा कुछ भी नहीं मिल पायेगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यदि एफ्रइम-निवासी अपने पुत्र-पुत्रियों का पालन-पोषण कर उन्हें बड़ा करने का प्रयत्न करेंगे, तो मैं उनके पुत्र-पुत्रियों को बालिग बनने के पूर्व ही समाप्त कर दूंगा। जब मैं उनके पास से चला जाऊंगा, उनकी दशा दयनीय होगी!
Hindi Bible HHBD
चाहे वे अपने लड़केबालों का पालनपोषण कर बड़े भी करें, तौभी मैं उन्हें यहां तक निर्वंश करूंगा कि कोई भी न बचेगा। जब मैं उन से दूर हो जाऊंगा, तब उन पर हाय!
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
चाहे वे अपने बाल–बच्चों का पालन–पोषण कर बड़े भी करें, तौभी मैं उन्हें यहाँ तक निर्वंश करूँगा कि कोई भी न बचेगा। जब मैं उन से दूर हो जाऊँगा, तब उन पर हाय!
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यदि वे बच्चों का पालन पोषण करते भी हैं, तो मैं हर एक को उनसे ले लूंगा. उन पर हाय जब मैं उनसे दूर हो जाता हूं!
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
चाहे वे अपने बच्चों का पालन-पोषण कर बड़े भी करें, तो भी मैं उन्हें यहाँ तक निर्वंश करूँगा कि कोई भी न बचेगा। जब मैं उनसे दूर हो जाऊँगा, तब उन पर हाय!