Hosea 9:15 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
unakee saree burai gilgal men haai vaheen maain ne un se gharana kee. unake bure kamon ke karan maain unako apane ghar se nikal doonga. aur un se fir praeeati n rakoonga, kyonaki unake sab hakim balava karanevale haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उनकी समूची बुराई गिल्गाल में है। वहीं मैंने उनसे घृणा करना शुरू किया था। मैं उन्हें मेरे घर से निकल जाने को विवश करूँगा, उनके उन कुकर्मों के लिये जिनको वे करते हैं। मैं उनसे अब प्यार नहीं करता रहूँगा। उनके सभी मुखिया मुझसे बागी हो गये हैं, अब वे मेरे विरोध में हो गये हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उनके कुकर्मों का आरम्भ गिलगाल नगर में हुआ था, वहाँ से ही मैं उनसे घृणा करने लगा था। मैं उनके कुकर्मों के कारण अपने निवास से उन्हें निकाल दूंगा। मैं उनसे फिर प्रेम नहीं करूंगा। उनके सब शासक विद्रोही हैं।
Hindi Bible HHBD
उनकी सारी बुराई गिल्गाल में है; वहीं मैं ने उन से घृणा की। उनके बुरे कामों के कारण मैं उनको अपने घर से निकाल दूंगा। और उन से फिर प्रीति न रखूंगा, क्योंकि उनके सब हाकिम बलवा करनेवाले हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उनकी सारी बुराई गिलगाल में है; वहीं मैं ने उनसे घृणा की। उनके बुरे कामों के कारण मैं उनको अपने घर से निकाल दूँगा। उनसे फिर प्रीति न रखूँगा, क्योंकि उनके सब हाकिम बलवा करनेवाले हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“गिलगाल में उनके सब बुराई के कारण, मैंने उनसे वहां घृणा किया. उनके पापमय कामों के कारण, मैं उन्हें अपने भवन से बाहर निकाल दूंगा. अब मैं उनसे प्रेम नहीं करूंगा; उनके सब अगुए विद्रोही हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उनकी सारी बुराई गिलगाल में है; वहीं मैंने उनसे घृणा की। उनके बुरे कामों के कारण मैं उनको अपने घर से निकाल दूँगा। और उनसे फिर प्रीति न रखूँगा, क्योंकि उनके सब हाकिम बलवा करनेवाले हैं।