Hosea 9:16 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aepraaim mara hua haai, unakee jad sookh gai, un men fal n lagega. aur chahe unakee striayan bachche bhee n janen taubhee maain unake janme huae dularon ko mar daloonga..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
एप्रैम को दण्ड दिया जायेगा, उनकी जड़ सूख रहीं है। उनके और अधिक संतानें अब नहीं होंगी। चाहे उनकी संतानें होती रहें किन्तु उनके दुलारे शिशुओं को जो उनके शरीर से पैदा होते हैं मैं मार डालूँगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
एफ्रइम का वृक्ष कट गया, उसकी जड़ें सूख गईं। अब उसमें फल नहीं लगेगा। यदि एफ्रइम सन्‍तान उत्‍पन्न करेगा भी तो मैं उसके गर्भ के प्रिय फलों का नाश कर दूंगा।
Hindi Bible HHBD
एप्रैम मारा हुआ है, उनकी जड़ सूख गई, उन में फल न लगेगा। और चाहे उनकी स्त्रियां बच्चे भी न जनें तौभी मैं उनके जन्मे हुए दुलारों को मार डालूंगा।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
एप्रैम मारा हुआ है, उनकी जड़ सूख गई, उनमें फल न लगेगा। चाहे उनकी स्त्रियाँ बच्‍चे भी जनें तौभी मैं उनके जन्मे हुए दुलारों को मार डालूँगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
एफ्राईम पर बीमारी लग गई है, उनकी जड़ सूख गई है, उनमें फल नहीं लगते हैं. यदि वे बच्चों को जन्म भी दें, तो मैं उनके पोषित बच्चों को मार डालूंगा.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
एप्रैम मारा हुआ है, उनकी जड़ सूख गई, उनमें फल न लगेगा। चाहे उनकी स्त्रियाँ बच्चे भी जनें तो भी मैं उनके जन्मे हुए दुलारों को मार डालूँगा।