Hosea 9:8 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aepraaim mere parameshvar kee or se paharooa haai bhvishyadvkta sab magorn men bahealiye ka fanda haai, aur vah apane parameshvar ke ghar men baairee hua haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
परमेश्वर और नबी उन पहरेदारों के समान हैं जो ऊपर से एप्रैम पर ध्यान रखे हुए हैं। किन्तु मार्ग तो अनेक फँदों से भरा हुआ है। किन्तु लोग तो नबी से उसके परमेश्वर के घर तक में घृणा करते हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मेरे परमेश्‍वर के निज लोगों का, एफ्रइम का प्रहरी है − नबी! पर उसके मार्ग पर बहेलिए का जाल बिछाया गया। उसके परमेश्‍वर के भवन में घृणा फैलाई गई।
Hindi Bible HHBD
एप्रैम मेरे परमेश्वर की ओर से पहरूआ है; भविष्यद्वक्ता सब मार्गों में बहेलिये का फन्दा है, और वह अपने परमेश्वर के घर में बैरी हुआ है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
एप्रैम मेरे परमेश्‍वर की ओर से पहरुआ है; भविष्यद्वक्‍ता सब मार्गों में बहेलिये का फन्दा है, और वह अपने परमेश्‍वर के घर में बैरी हुआ है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
भविष्यवक्ता, मेरे परमेश्वर के साथ, एफ्राईम के ऊपर पहरेदार है, फिर भी उसके सब रास्तों पर फंदे लगे हुए हैं, और उसके परमेश्वर के भवन में शत्रुता है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
एप्रैम का पहरुआ मेरे परमेश्वर के साथ था; पर भविष्यद्वक्ता सब मार्गों में बहेलिये का फंदा है, और वह अपने परमेश्वर के घर में बैरी हुआ है।