Isaiah 1:10 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
he sadom ke nyaiyo, yahova ka vachan suno! he amora kee praja, hamare parameshvar kee shaiksha par kan laga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हे सदोम के मुखियाओं, यहोवा के सन्देश को सुनो! हे अमोरा के लोगों, परमेश्वर के उपदेशों पर ध्यान दो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ओ सदोम नगर के समान दुष्ट शासको, प्रभु की यह वाणी सुनो! ओ गमोरा नगर की तरह कुकर्मी लोगो, हमारे परमेश्वर की व्यवस्था पर ध्यान दो!
Hindi Bible HHBD
हे सदोम के न्याइयों, यहोवा का वचन सुनो! हे अमोरा की प्रजा, हमारे परमेश्वर की शिक्षा पर कान लगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हे सदोम के न्यायियो, यहोवा का वचन सुनो! हे अमोरा की प्रजा, हमारे परमेश्वर की शिक्षा पर कान लगा!
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
सोदोम के शासको, याहवेह का वचन सुनो; अमोराह के लोगों! हमारे परमेश्वर के व्यवस्था-विधान पर ध्यान दो.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हे सदोम के न्यायियों, यहोवा का वचन सुनो! हे गमोरा की प्रजा, हमारे परमेश्वर की व्यवस्था पर कान लगा।