Isaiah 1:14 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tumhare naye chandon aur niyat pavorn ke manane se maain jee se baair rakhta hoon ve sab mujhe bojh se jan padte haai, maain unako sahate sahate ukata gaya hoon.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुम्हारी मासिक बैठकों और सभाओं से मुझे अपने सम्पूर्ण मन से घृणा है। ये सभाएँ मेरे लिये एक भारी भरकम बोझ सी बन गयी है और इन बोझों को उठाते उठाते अब मैं थक चुका हूँ।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तुम्‍हारे नवचन्‍द्र-पर्वों तथा निर्धारित यात्रा पर्वों से मैं घृणा करता हूं। ये मुझ पर बोझ बन गए हैं, मैं इनको सहते-सहते ऊब गया हूं।
Hindi Bible HHBD
तुम्हारे नये चांदों और नियत पर्वों के मानने से मैं जी से बैर रखता हूं; वे सब मुझे बोझ से जान पड़ते हैं, मैं उनको सहते सहते उकता गया हूं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तुम्हारे नये चाँदों और नियत पर्वों के मानने से मैं जी से बैर रखता हूँ; वे सब मुझे बोझ जान पड़ते हैं, मैं उनको सहते सहते उकता गया हूँ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
नफरत है मुझे तुम्हारे नये चांद पर्वों तथा वार्षिक उत्सवों से. बोझ बन गए हैं ये मेरे लिए; थक गया हूं मैं इन्हें सहते सहते.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तुम्हारे नये चाँदों और नियत पर्वों के मानने से मैं जी से बैर रखता हूँ; वे सब मुझे बोझ से जान पड़ते हैं, मैं उनको सहते-सहते थक गया हूँ।