Isaiah 1:2 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
he svarga sun, aur he prathvee kan laga kyonaki yahova kahata haai: maain ne balabachchon ka palan poshan kiya, aur unako baddhaya bhee, parantu unhon ne mujh se balava kiya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
स्वर्ग और धरती, तुम यहोवा की वाणी सुनो! यहोवा कहता है, “मैंने अपने बच्चों का विकास किया। मैंने उन्हें बढ़ाने में अपनी सन्तानों की सहायता की। किन्तु मेरी सन्तानों ने मुझ से विद्रोह किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ओ आकाश, सुन! ओ पृथ्वी, ध्यान दे, क्योंकि प्रभु ने यह कहा है: ‘मैंने बाल-बच्चों का पालन-पोषण किया, उनको बड़ा किया; पर उन्होंने ही मेरे विरुद्ध विद्रोह कर दिया।
Hindi Bible HHBD
हे स्वर्ग सुन, और हे पृथ्वी कान लगा; क्योंकि यहोवा कहता है: मैं ने बालबच्चों का पालन पोषण किया, और उनको बढ़ाया भी, परन्तु उन्हों ने मुझ से बलवा किया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हे स्वर्ग सुन, और हे पृथ्वी कान लगा; क्योंकि यहोवा कहता है: “मैं ने बाल–बच्चों का पालन पोषण किया, और उनको बढ़ाया भी, परन्तु उन्होंने मुझ से बलवा किया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हे आकाश! और पृथ्वी सुनो! क्योंकि यह याहवेह की आज्ञा है: “कि मैंने अपने बच्चों का पालन पोषण किया और उन्हें बढ़ाया, किंतु उन्होंने मुझसे नफरत की.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हे स्वर्ग सुन, और हे पृथ्वी कान लगा; क्योंकि यहोवा कहता है: “मैंने बाल-बच्चों का पालन-पोषण किया, और उनको बढ़ाया भी, परन्तु उन्होंने मुझसे बलवा किया।