Isaiah 1:25 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur maain tum par hath baddhakar tumhara dhaatu ka maail pooree reeati se door karoonga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जैसे लोग चाँदी को साफ करने के लिए खार मिले पानी का प्रयोग करते हैं, वैसे ही मैं तुम्हारे सभी खोट दूर करुँगा। सभी निरर्थक वस्तुओं को तुमसे ले लूँगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं तुझ पर अपना हाथ उठाऊंगा; छार का प्रयोग कर तेरी मैल को पूर्णत: भस्‍म करूंगा। तेरी सारी मिलावट को दूर करूंगा।
Hindi Bible HHBD
और मैं तुम पर हाथ बढ़ाकर तुम्हारा धातु का मैल पूरी रीति से दूर करूंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं तुम पर हाथ बढ़ाकर तुम्हारा धातु का मैल पूरी रीति से भस्म करूँगा, और तुम्हारी मिलावट पूरी रीति से दूर करूँगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैं तुम्हारे विरुद्ध अपना हाथ उठाऊंगा; मैं तुम्हारे धातु की गंदगी को दूर कर दूंगा और उसमें जो मिलावट है उसे दूर करूंगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मैं तुम पर हाथ बढ़ाकर तुम्हारा धातु का मैल पूरी रीति से भस्म करूँगा और तुम्हारी मिलावट पूरी रीति से दूर करूँगा।