Isaiah 1:26 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur maain tum men pahile kee nain nyayee aur adi kal ke saman mantraee fir niyukt karoonga. usake bad too dhamrapuree aur satee nagaree kahalaaegee..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जैसे न्यायकर्ता तुम्हारे पास प्रारम्भ में थे अब वैसे ही न्यायकर्ता मैं फिर से वापस लाऊँगा। जैसे सलाहकार बहुत पहले तुम्हारे पास हुआ करते थे, वैसे ही सलाहकार तुम्हारे पास फिर होंगे। तुम तब फिर ‘नेक और विश्वासी नगरी’ कहलाओगी।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं पहले-जैसे तेरे प्रशासकों को, प्राचीन काल के समान तेरे मन्त्रियों को पुन: नियुक्त करूंगा। तब तू धार्मिक नगरी कहलायेगी। लोग तुझे विश्वास-योग्य नगरी कहेंगे।’
Hindi Bible HHBD
और मैं तुम में पहिले की नाईं न्यायी और आदि काल के समान मंत्री फिर नियुक्त करूंगा। उसके बाद तू धम्रपुरी और सती नगरी कहलाएगी।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं तुम में पहले के समान न्यायी और आदि काल के समान मन्त्री फिर नियुक्त करूँगा। उसके बाद तू धर्मपुरी और विश्वासयोग्य नगरी कहलाएगी।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैं फिर से न्यायी और मंत्री बनाऊंगा और उनको उनका पद दूंगा. फिर इस नगर में कोई कमी नहीं होगी.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मैं तुम में पहले के समान न्यायी और आदिकाल के समान मंत्री फिर नियुक्त करूँगा। उसके बाद तू धर्मपुरी और विश्वासयोग्य नगरी कहलाएगी।”