Isaiah 1:4 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
hay, yah jati pap se kaaisee bhree haai! yah samaj adharma se kaaisa lada hua haai! is vansh ke log kaaise kukarmee haai, ye ladkebale kaaise bigade huae haain! unhon ne yahova ko chhod diya, unhon ne israael ke pavitra ko tuchchh jana haai! ve paraae banakar door ho gaae haain..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस्राएल देश पाप से भर गया है। यह पाप एक ऐसे भारी बोझ के समान है जिसे लोगों को उठाना ही है। वे लोग बुरे और दुष्ट बच्चों के समान हैं। उन्होंने यहोवा को त्याग दिया। उन्होंने इस्राएल के पवित्र (परमेश्वर) का अपमान किया। उन्होंने उसे छोड़ दिया और उसके साथ अजनबी जैसा व्यवहार किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ओ पापी राष्‍ट्र! ओ अधर्म के बोझ से दबे लोगो! ओ कुकर्मियों की सन्‍तान! ओ भ्रष्‍टाचारी पुत्रो! तुमने प्रभु को त्‍याग दिया, तुमने इस्राएल के पवित्र परमेश्‍वर को तुच्‍छ समझा। तुम उससे मुंह मोड़ कर दूर हो गए।
Hindi Bible HHBD
हाय, यह जाति पाप से कैसी भरी है! यह समाज अधर्म से कैसा लदा हुआ है! इस वंश के लोग कैसे कुकर्मी हैं, ये लड़केबाले कैसे बिगड़े हुए हैं! उन्हों ने यहोवा को छोड़ दिया, उन्हों ने इस्राएल के पवित्रा को तुच्छ जाना है! वे पराए बनकर दूर हो गए हैं।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हाय, यह जाति पाप से कैसी भरी है! यह समाज अधर्म से कैसा लदा हुआ है! इस वंश के लोग कैसे कुकर्मी हैं, ये बाल–बच्‍चे कैसे बिगड़े हुए हैं! उन्होंने यहोवा को छोड़ दिया, उन्होंने इस्राएल के पवित्र को तुच्छ जाना है! वे पराए बनकर दूर हो गए हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हाय है तुम लोगों पर, जो पाप और अधर्म से भरे हो, जिनमें सच्चाई नहीं, और जिनका स्वभाव बुरा है! जिसने याहवेह को छोड़ दिया है; और जिसने इस्राएल के पवित्र स्वामी का अपमान किया और जो याहवेह से दूर हो गया है!
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हाय, यह जाति पाप से कैसी भरी है! यह समाज अधर्म से कैसा लदा हुआ है! इस वंश के लोग कैसे कुकर्मी हैं, ये बाल-बच्चे कैसे बिगड़े हुए हैं! उन्होंने यहोवा को छोड़ दिया, उन्होंने इस्राएल के पवित्र को तुच्छ जाना है! वे पराए बनकर दूर हो गए हैं।