Isaiah 1:6 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
nakh se sir tak kaheen bhee kuchh arogyata nahee, keval chott aur kode kee mar ke chinh aur sade huae ghaav haain jo n dabaye gaa, n bandho gaa, n tel lagakar naramaye gaae haain..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुम्हारे पैर के तलुओं से लेकर सिर के ऊपरी भाग तक तुम्हारे शरीर का हर अंग घावों से भरा है। उनमें चोटें लगी हैं और फूटे हुए फोड़े हैं। तुमने अपने फोड़ों की कोई परवाह नहीं की। तुम्हारे घाव न तो साफ किये हीं गये हैं और न ही उन्हें ढका गया है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
सिर से पैर तक, तुममें स्‍वास्‍थ्‍य का चिह्‍न नहीं रहा, केवल घाव, चोट और सड़े हुए जख्‍म! उनका न मवाद पोंछा गया, न उनपर पट्टी बांधी गई, और न तेल लगाकर उन्‍हें ठण्‍डा ही किया गया।
Hindi Bible HHBD
नख से सिर तक कहीं भी कुछ आरोग्यता नहीं, केवल चोट और कोड़े की मार के चिन्ह और सड़े हुए घाव हैं जो न दबाये गए, न बान्धे गए, न तेल लगाकर नरमाये गए हैं।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
पाँव से सिर तक कहीं भी कुछ आरोग्यता नहीं, केवल चोट और कोड़े की मार के चिह्न और सड़े हुए घाव हैं जो न दबाये गए, न बाँधे गए, न तेल लगाकर नरमाए गए हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
सिर से पांव तक घाव और शरीर में खरोंच चोट है जिन्हें न तो पोंछा गया, न ही पट्टी बांधी गई और कोमल बनाने के लिए न ही उन पर तेल लगाया गया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
पाँव से सिर तक कहीं भी कुछ आरोग्यता नहीं, केवल चोट और कोड़े की मार के चिन्ह और सड़े हुए घाव हैं जो न दबाये गए, न बाँधे गए, न तेल लगाकर नरमाये गए हैं।