Isaiah 1:7 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tumhara desh ujada pada haai, tumhare nagar bhsm ho gaae haain tumhare kheton ko paradeshaee log tumhare dekhte hee nigal rahe haain vah paradeshyaien se nash kiae huae desh ke saman ujad haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुम्हारी धरती बर्बाद हो गयी है। तुम्हारे नगर आग से जल गये हैं। तुम्हारी धरती तुम्हारे शत्रुओं ने हथिया ली है। तुम्हारी भूमि ऐसे उजाड़ दी गयी है कि जैसे शत्रुओं के द्वारा उजाड़ा गया कोई प्रदेश हो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तुम्‍हारा देश उजड़ गया, तुम्‍हारे नगर आग से भस्‍म हो गए। तुम्‍हारी आंखों के सामने विदेशी तुम्‍हारे देश को लूटते हैं। जैसे सदोम नगर-राज्‍य उलट-पुलट गया था, वैसे ही तुम्‍हारा देश उजाड़ हो गया।
Hindi Bible HHBD
तुम्हारा देश उजड़ा पड़ा है, तुम्हारे नगर भस्म हो गए हैं; तुम्हारे खेतों को परदेशी लोग तुम्हारे देखते ही निगल रहे हैं; वह परदेश्यिों से नाश किए हुए देश के समान उजाड़ है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तुम्हारा देश उजड़ा पड़ा है, तुम्हारे नगर भस्म हो गए हैं; तुम्हारे खेतों को परदेशी लोग तुम्हारे देखते ही निगल रहे हैं; वह परदेशियों द्वारा नष्‍ट किए गए देश के समान उजाड़ है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम्हारा देश उजड़ गया, नगर आग से भस्म कर दिए गए; लोगों ने तुम्हारे खेतों को ले लिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तुम्हारा देश उजड़ा पड़ा है, तुम्हारे नगर भस्म हो गए हैं; तुम्हारे खेतों को परदेशी लोग तुम्हारे देखते ही निगल रहे हैं; वह परदेशियों से नाश किए हुए देश के समान उजाड़ है।