Isaiah 10:13 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
us ne kaha haai, apane hee bahubal aur buaddh ise maain ne yah kam kiya haai, kyonki maain chatur hoon maain ne desh desh ke sivanon ko hatta diya, aur unake rakhe huae dhan ko loo liya maain ne veer kee nai gaee par virajaneharon ko utar diya haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अश्शूर का राजा कहा करता है, “मैं बहुत बुद्धिमान हूँ। मैंने स्वयं अपनी बुद्धि और शक्ति से अनेक महान कार्य किये हैं। मैंने बहुत सी जातियों को हराया है। मैंने उनका धन छीन लिया है और उनके लोगों को दास बना लिया है। मैं एक बहुत शक्तिशाली व्यक्ति हूँ।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
क्‍योंकि असीरिया यह कहता है: ‘मैंने अपने भुजबल से, मैंने अपनी बुद्धि से यह सब किया है; क्‍योंकि मैं बुद्धिमान हूं। मैंने राष्‍ट्रों की सीमाएँ तोड़ीं, और उनके खजानों को लूटा। जो सिंहासनों पर आसीन थे, उनको मैंने सांड़ की तरह नीचे फेंक दिया।
Hindi Bible HHBD
उस ने कहा है, अपने ही बाहुबल और बुद्धि से मैं ने यह काम किया है, क्योंकि मैं चतुर हूं; मैं ने देश देश के सिवानों को हटा दिया, और उनके रखे हुए धन को लूअ लिया; मैं ने वीर की नाई गद्दी पर विराजनेहारों को उतार दिया है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसने कहा है, “अपने ही बाहुबल और बुद्धि से मैं ने यह काम किया है, क्योंकि मैं चतुर हूँ, मैं ने देश देश की सीमाओं को हटा दिया, और उनके रखे हुए धन को लूट लिया; मैं ने वीर के समान गद्दी पर विराजनेहारों को उतार दिया है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
क्योंकि उनका यह मानना था: “ ‘अपनी ही समझ और बल से राज्य की सीमाओं को मैंने हटाया और उनके धन को लूट लिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसने कहा है, “अपने ही बाहुबल और बुद्धि से मैंने यह काम किया है, क्योंकि मैं चतुर हूँ; मैंने देश-देश की सीमाओं को हटा दिया, और उनके रखे हुए धन को लूट लिया; मैंने वीर के समान गद्दी पर विराजनेहारों को उतार दिया है।