Isaiah 10:16 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
is karan prabhu arthata senaon ka prabhu us raja ke shttpushtt yoddhaon ko dubala kar dega, aur usake aeeshvarya ke neeche ag kee see jalan hogee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अश्शूर का विचार है कि वह महान है किन्तु सर्वशक्तिमान यहोवा अश्शूर को दुर्बल कर डालने वाली महामारी भेजेगा और अश्शूर अपने धन और अपनी शक्ति को वैसे ही खो बैठेगा जैसे कोई बीमार व्यक्ति अपनी शक्ति गवाँ बैठता है। फिर अश्शूर का वैभव नष्ट हो जायेगा। यह उस अग्नि के समान होगा जो उस समय तक जलती रहती है जब तक सब कुछ समाप्त नहीं हो जाता।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: स्‍वामी, स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु असीरिया के हृष्‍ट-पुष्‍ट योद्धाओं को क्षय रोग का शिकार बनाएगा; उसके वैभव के नीचे जलती हुई आग भभकेगी!
Hindi Bible HHBD
इस कारण प्रभु अर्थात् सेनाओं का प्रभु उस राजा के हृष्टपुष्ट योद्धाओं को दुबला कर देगा, और उसके ऐश्वर्य के नीचे आग की सी जलन होगी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इस कारण प्रभु अर्थात् सेनाओं का प्रभु उस राजा के हृष्‍टपुष्‍ट योद्धाओं को दुबला कर देगा, और उसके ऐश्‍वर्य के नीचे आग की सी जलन होगी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब सर्वशक्तिमान याहवेह, उनके बलवान योद्धाओं को कमजोर कर देंगे; और उनके ऐश्वर्य के नीचे आग की सी जलन होगी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इस कारण प्रभु अर्थात् सेनाओं का प्रभु उस राजा के हष्ट-पुष्ट योद्धाओं को दुबला कर देगा, और उसके ऐश्वर्य के नीचे आग की सी जलन # होगी।