Isaiah 10:24 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
isaliye prabhu senaon ka yahova yon kahata haai, he siyyon men rahanevalon meree praja, ashshoor se mat dra chahe vah sontten se tujhe mare aur misr kee nai tere upar chhdee uttaaen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मेरा स्वामी सर्वशक्तिशाली यहोवा कहता है, “हे! सिय्योन में रहने वाले मेरे लोगों, अश्शूर से मत डरो! वह भविष्य में तुम्हें अपनी छड़ी से इस तरह पीटेगा जैसे पहले मिस्र ने तुम्हें पीटा था। यह ऐसा होगा जैसे मानो तुम्हें हानि पहुँचाने के लिये अश्शूर किसी लाठी का प्रयोग कर रहा हो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
स्वामी, सेनाओं का प्रभु यों कहता है, ‘सियोन पर्वत पर निवास करनेवाले मेरे निज लोगो, असीरिया राष्ट्र से मत डरो। जैसा मिस्र राष्ट्र ने तुम्हारे साथ किया था वैसा ही वे डंडे से तुम पर प्रहार करेंगे, तुम्हारे विरुद्ध अपना सोंटा उठाएंगे।
Hindi Bible HHBD
इसलिये प्रभु सेनाओं का यहोवा यों कहता है, हे सिरयोन में रहनेवालों मेरी प्रजा, अश्शूर से मत डर; चाहे वह सोंटें से तुझे मारे और मि की नाई तेरे ऊपर छड़ी उठाएं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये प्रभु सेनाओं का यहोवा यों कहता है: “हे सिय्योन में रहनेवाली मेरी प्रजा, अश्शूर से मत डर; चाहे वह सोंटे से तुझे मारे और मिस्र के समान तेरे ऊपर छड़ी उठाए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसलिये प्रभु, सेनाओं के याहवेह यों कहते हैं: “हे ज़ियोन में रहनेवाले, अश्शूरियों से न डरना; चाहे वे सोंटे से और लाठी से तुम्हें मारें.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए प्रभु सेनाओं का यहोवा यह कहता है, “हे सिय्योन में रहनेवाली मेरी प्रजा, अश्शूर से मत डर; चाहे वह सोंटें से तुझे मारे और मिस्र के समान तेरे ऊपर छड़ी उठाए।