Isaiah 10:27 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
us samay aeesa hoga ki usaka bojh tere kandho par se aur usaka jooa teree gardan par se utta liya jaega, aur abhaishok ke karan vah jooa tod dala jaega..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अश्शूर तुम पर विपत्तियाँ लायेगा। वे विपत्तियाँ ऐसे बोझों के समान होंगी, जिन्हें तुम्हें अपने ऊपर एक जुए के रूप में उठाना ही होगा। किन्तु फिर तुम्हारी गर्दन पर से उस जुए को उतार फेंका जायेगा। वह जुआ तुम्हारी शक्ति (परमेश्वर) द्वारा तोड़ दिया जायेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उन दिन तुम्‍हारे कन्‍धों से असीरिया की गुलामी का बोझ हट जाएगा, तुम्‍हारी गर्दन से दासत्‍व का जूआ टूट जाएगा।’ असीरियाई सेना ने रिम्‍मोन नगर से प्रस्‍थान किया।
Hindi Bible HHBD
उस समय ऐसा होगा कि उसका बोझ तेरे कंधे पर से और उसका जूआ तेरी गर्दन पर से उठा लिया जाएगा, और अभिषेक के कारण वह जूआ तोड़ डाला जाएगा।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उस समय ऐसा होगा कि उसका बोझ तेरे कंधे पर से और उसका जूआ तेरी गर्दन पर से उठा लिया जाएगा, और अभिषेक के कारण वह जूआ तोड़ डाला जाएगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उस दिन उनका बोझ तुम्हारे कंधों से हट जाएगा, और उनका जूआ तुम्हारी गर्दन से; यह जूआ अभिषेक के साथ तोड़ दिया जाएगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उस समय ऐसा होगा कि उसका बोझ तेरे कंधे पर से और उसका जूआ तेरी गर्दन पर से उठा लिया जाएगा, और अभिषेक के कारण वह जूआ तोड़ डाला जाएगा।”