Isaiah 10:7 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
parantu usakee aeesee manasa n hogee, n usake man men yahee haai ki maain bahut see jatiyon ka nash aur ant kar daloon.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“किन्तु अश्शूर यह नहीं समझता है कि मैं उसका प्रयोग करुँगा। वह यह नहीं सोचता कि वह मेरा एक साधन है। अश्शूर तो बस दूसरे लोगों को नष्ट करना चाहता है। अश्शूर की तो मात्र यह योजना है कि वह बहुत सी जातियों को नष्ट कर दे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पर असीरिया राष्ट्र यह नहीं सोचता, और न ही उसका हृदय यह विचार करता है। वह अपने हृदय में विनाश की बात सोच रहा है, उसका इरादा एक राष्ट्र को नहीं, वरन् अनेक राष्ट्रों को खतम करने का है।
Hindi Bible HHBD
परन्तु उसकी ऐसी मनसा न होगी, न उसके मन में यही है कि मैं बहुत सी जातियों का नाश और अन्त कर डालूं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु उसकी ऐसी मनसा नहीं है, न उसके मन में ऐसा विचार है; क्योंकि उसके मन में यही है कि मैं बहुत सी जातियों का नाश और अन्त कर डालूँ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
किंतु फिर भी उसकी इच्छा यह नहीं और न ही उसके हृदय में ऐसी कोई युक्ति है; परंतु उसका यह उद्देश्य है, कि वह अनेक देशों को नष्ट करे और मिटा डाले.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु उसकी ऐसी मनसा न होगी, न उसके मन में ऐसा विचार है, क्योंकि उसके मन में यही है कि मैं बहुत सी जातियों का नाश और अन्त कर डालूँ।