Isaiah 11:6 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab bheadiya bhed ke bachche ke sang raha karega, aur cheeta bakaree ke bachche ke sath baaitta rahega, aur bachhda aur javan sinh aur pala posa hua baail teenon ikatthe rahenge, aur aek chhotta ladka unakee aguvai karega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उसके समय में, भेड़ और भेड़िये शांति से साथ—साथ रहेंगे, सिंह और बकरी के बच्चों के साथ शांति से पड़े रहेंगे। बछड़े, सिंह और बैल आपस में शांति के साथ रहेंगे। एक छोटा सा बच्चा उनकी अगुवाई करेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसके शासन में भेड़िया भेड़ के बच्‍चे के साथ रहेगा; चीता बकरी के बच्‍चे के पास बैठेगा; बछड़ा, सिंह का बच्‍चा और पाला-पोसा पशु साथ-साथ घूमेंगे, और छोटा बालक उनकी अगुवाई करेगा।
Hindi Bible HHBD
तब भेड़िया भेड़ के बच्चे के संग रहा करेगा, और चीता बकरी के बच्चे के साथ बैठा रहेगा, और बछड़ा और जवान सिंह और पाला पोसा हुआ बैल तीनों इकट्ठे रहेंगे, और एक छोटा लड़का उनकी अगुवाई करेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब भेड़िया भेड़ के बच्‍चे के संग रहा करेगा, और चीता बकरी के बच्‍चे के साथ बैठा करेगा, और बछड़ा और जवान सिंह और पाला–पोसा हुआ बैल तीनों इकट्ठे रहेंगे, और एक छोटा लड़का उनकी अगुवाई करेगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
भेड़िया मेमने के साथ रहेगा, चीता बकरी के बच्चों के पास लेटेगा, बछड़ा, सिंह और एक पुष्ट पशु साथ साथ रहेंगे; और बालक उनको संभालेगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब भेड़िया भेड़ के बच्चे के संग रहा करेगा, और चीता बकरी के बच्चे के साथ बैठा रहेगा, और बछड़ा और जवान सिंह और पाला पोसा हुआ बैल तीनों इकट्ठे रहेंगे, और एक छोटा लड़का उनकी अगुआई करेगा।