Isaiah 13:11 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
maain jagat ke logon ko unakee burai ke kara, aur dushtton ko unake adharma ka dand doonga maain aabhaimaaniyon ke aabhaiman ko nash karoongaae aur upadrav karanevalon ke ghamand ko tooonga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
परमेशवर कहता है, “मैं इस दुनिया पर बुरी—बुरी बातें घटित करुँगा। मैं दुष्टों को उनकी दुष्टता का दण्ड दूँगा। मैं अभिमानियों के अभिमान को मिटा दूँगा। ऐसे लोग जो दूसरे के प्रति नीच हैं, मैं उनके बड़े बोल को समाप्त कर दूँगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं दुनिया को उसकी दुष्टता के लिए, और दुर्जनों को उनके दुष्कर्म के लिए दण्ड दूंगा। मैं अहंकारी का अहंकार मिटा दूंगा; मैं अत्याचारी की घमण्ड से चढ़ी हुई आंखों को नीचा करूंगा।
Hindi Bible HHBD
मैं जगत के लोगों को उनकी बुराई के कारण, और दुष्टों को उनके अधर्म का दण्ड दूंगा; मैं अभिमानियों के अभिमान को नाश करूंगाए और उपद्रव करनेवालों के घमण्ड को तोडूंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं जगत के लोगों को उनकी बुराई के कारण, और दुष्टों को उनके अधर्म का दण्ड दूँगा; मैं अभिमानियों के अभिमान का नाश करूँगा, और उपद्रव करने वालों के घमण्ड को तोड़ूँगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैं संसार को उसकी दुष्टता और बुराई के लिए दंड दूंगा. मैं घमंड को खत्म करूंगा और दुष्ट लोगों के गर्व को नाश कर दूंगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मैं जगत के लोगों को उनकी बुराई के कारण, और दुष्टों को उनके अधर्म का दण्ड दूँगा; मैं अभिमानियों के अभिमान को नाश करूँगा और उपद्रव करनेवालों के घमण्ड को तोड़ूँगा।