Isaiah 13:19 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur babul jo sab rajyon ka shairomanai haai, aur jisakee shaebha par kasadee log foolate haai, vah aeesa ho jaaega jaaise sadom aur amora, jab parameshvar ne unhen ulatt diya tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
बाबुल का विनाश होगा और यह विनाश सदोम और अमोरा के विनाश के समान ही होगा। इस विनाश को परमेश्वर करायेगा और वहाँ कुछ भी नहीं बचेगा। “बाबुल सबसे सुन्दर राजधानी है। बाबुल के निवासियों को अपने नगर पर गर्व है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
बेबीलोन, जो राज्‍यों का शिरोमणि, कसदी कौम का वैभव और गरिमा है, उस की वैसी ही दशा होगी, जैसी सदोम और गमोरा नगर-राज्‍यों की हुई थी, जब परमेश्‍वर ने उन को उलट-पलट दिया था।
Hindi Bible HHBD
और बाबुल जो सब राज्यों का शिरोमणि है, और जिसकी शोभा पर कसदी लोग फूलते हैं, वह ऐसा हो जाएगा जैसे सदोम और अमोरा, जब परमेश्वर ने उन्हें उलट दिया था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
बेबीलोन जो सब राज्यों का शिरोमणि है, और जिसकी शोभा पर कसदी लोग फूलते हैं, वह ऐसा हो जाएगा जैसे सदोम और अमोरा, जब परमेश्‍वर ने उन्हें उलट दिया था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब परमेश्वर उन्हें नाश कर देंगे तब बाबेल, राज्यों का वैभव, कसदियों की भव्यता और उनका दिखावा सदोम और अमोराह के समान हो जाएगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
बाबेल जो सब राज्यों का शिरोमणि है, और जिसकी शोभा पर कसदी लोग फूलते हैं, वह ऐसा हो जाएगा जैसे सदोम और गमोरा, जब परमेश्वर ने उन्हें उलट दिया था।