Isaiah 13:2 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
munde pahad par aek jhnda khda karo, hath se saain karo aur aur un se unche svar se pukaro ki ve saradaron ke faattkon men pravesh karen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
परमेश्वर ने कहा: “पर्वत पर ध्वजा उठाओ जिस पर्वत पर कुछ नहीं है। उन लोगों को पुकारो। सिपाहियों, अपने हाथ संकेत के रुप में हिलाओ उन लोगों से कहो कि वे उन द्वार से प्रवेश करे जो बडे लोगों के हैं।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वीरान पहाड़ पर झंडा फहराओ, उच्च स्वर में सैनिकों को पुकारो; उन्हें हाथ से इशारा करो, ताकि वे सामन्तों के फाटकों से प्रवेश करें।
Hindi Bible HHBD
मुंड़े पहाड़ पर एक झंडा खड़ा करो, हाथ से सैन करो और और उन से ऊंचे स्वर से पुकारो कि वे सरदारों के फाटकों में प्रवेश करें।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मुंडे पहाड़ पर एक झण्डा खड़ा करो, हाथ से संकेत करो और उन से ऊँचे स्वर से पुकारो कि वे सरदारों के फाटकों में प्रवेश करें।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
निर्जन पहाड़ी पर झंडा खड़ा करो, ऊंची आवाज से कहो कि; वे फाटकों से प्रवेश करें.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मुंडे पहाड़ पर एक झण्डा खड़ा करो, हाथ से संकेत करो और उनसे ऊँचे स्वर से पुकारो कि वे सरदारों के फाटकों में प्रवेश करें।