Isaiah 13:4 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
pahadon par aek badee bheed ka sa kolahal ho raha haai, mano aek badee faauj kee halachal hon. rajy rajay kee ikatthee kee hui jatiyan halachal macha rahee haain. senaon ka yahova yuddh ke liye apanee sena ikatthee kar raha haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“पहाड़ में एक तीव्र शोर हुआ है, तुम उस शोर को सुनो! ये शोर ऐसा लगता है जैसे बहुत ढेर सारे लोगों का। बहुत सारे देशों के लोग आकर इकट्ठे हुए हैं। सर्वशक्तिमान यहोवा अपनी सेना को एक साथ बुला रहा है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
सुनो, पहाड़ों पर कोलाहल हो रहा है, मानो अपार भीड़ की हलचल हो। सुनो, राज्‍यों की दहाड़! राष्‍ट्रों के एकत्र होने का स्‍वर। सेनाओं का प्रभु युद्ध के लिए सैनिकों को एकत्र कर रहा है।
Hindi Bible HHBD
पहाड़ों पर एक बड़ी भीड़ का सा कोलाहल हो रहा है, मानो एक बड़ी फौज की हलचल हों। राज्य राजय की इकट्ठी की हुई जातियां हलचल मचा रही हैं। सेनाओं का यहोवा युद्ध के लिये अपनी सेना इकट्ठी कर रहा है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
पहाड़ों पर एक बड़ी भीड़ का सा कोलाहल हो रहा है, मानो एक बड़ी फौज की हलचल हो। राज्य राज्य की इकट्ठी की हुई जातियाँ हलचल मचा रही हैं। सेनाओं का यहोवा युद्ध के लिये अपनी सेना इकट्ठी कर रहा है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
पर्वतों पर राज्य-राज्य से इकट्ठी की गई, बड़ी भीड़ का शोर सुनाई दे रहा है! और सेनाओं के याहवेह युद्ध के लिए अपनी सेना इकट्ठी कर रहे हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
पहाड़ों पर एक बड़ी भीड़ का सा कोलाहल हो रहा है, मानो एक बड़ी फौज की हलचल हो। राज्य-राज्य की इकट्ठी की हुई जातियाँ हलचल मचा रही हैं। सेनाओं का यहोवा युद्ध के लिये अपनी सेना इकट्ठी कर रहा है।