Isaiah 14:12 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
he bhor ke chamakanevale tare too kyonkar akash se gir pada haai? too jo jaati jati ko hara deta tha, too ab kaaise kattkar boomi par giraya gaya haai?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तेरा स्वरुप भोर के तारे सा था, किन्तु तू आकाश के ऊपर से गिर पड़ा। धरती के सभी राष्ट्र पहले तेरे सामने झुका करते थे। किन्तु तुझको तो अब काट कर गिरा दिया गया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘ओ भोर के चमकते तारे, ओ उषा-पुत्र, आकाश से तू कैसे नीचे गिर गया! अरे, तूने तो राष्‍ट्रों को धूल-धूसरित किया था। अब तू कैसे स्‍वयं भूमि की धूल चाट रहा है!
Hindi Bible HHBD
हे भोर के चमकनेवाले तारे तू क्योंकर आकाश से गिर पड़ा है? तू जो जाति जाति को हरा देता था, तू अब कैसे काटकर भूमि पर गिराया गया है?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“हे भोर के चमकनेवाले तारे, तू कैसे आकाश से गिर पड़ा है? तू जो जाति जाति को हरा देता था, तू अब कैसे काटकर भूमि पर गिराया गया है?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हे भोर के तारे! स्वर्ग से तुम अलग कैसे हुए. तुमने देशों को निर्बल कर दिया था, तुम काटकर भूमि पर कैसे गिरा दिए गए!
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“हे भोर के चमकनेवाले तारे तू कैसे आकाश से गिर पड़ा है? तू जो जाति-जाति को हरा देता था, तू अब कैसे काटकर भूमि पर गिराया गया है?