Isaiah 14:19 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
parantu too nikammee shaakh kee nain apanee kabar men se faenka gaya too un mare huon kee lothon se ghaira haai jo talavar se bidhakar gadhe men patthron ke beech men latadee hui loth ke saman pade haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु हे बुरे राजा, तुझको तेरी कब्र से निकाल फेंका दिया गया है। तू उस शाखा के समान है जो वृक्ष से कट गयी और उसे काट कर दूर फेंक दिया गया। तू एक गिरी हुई लाश है जिसे युद्ध में मारा गया, और दूसरे सैनिक उसे रौंदते चले गये। अब तू ऐसा दिखता है जैसे अन्य मरे व्यक्ति दिखते हैं। तुझको कफन में लपेटा गया है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पर तू, ओ बेबीलोन के सम्राट! घृणित गर्भपात के समान बिना दफनाए ही फेंक दिया गया! तू अपने सैनिकों की लाशों से लिपटा है, जो तलवार से मौत के घाट उतारे गए थे, जो अधोलोक के चट्टानी गड्ढों में फेंक दिए गए थे। तू पैरों से कुचली हुई लाश है!
Hindi Bible HHBD
परन्तु तू निकम्मी शाख की नाईं अपनी कबर में से फेंका गया; तू उन मारे हुओं की लोथों से घिरा है जो तलवार से बिधकर गड़हे में पत्थरों के बीच में लताड़ी हुई लोथ के समान पड़े है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु तू निकम्मी शाख के समान अपनी कबर में से फेंका गया; तू उन मारे हुओं के शवों से घिरा है जो तलवार से बिधकर गड़हे में पत्थरों के बीच में लताड़ी हुई लोथ के समान पड़े हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
परंतु तुम्हें तुम्हारी कब्र से एक निकम्मी शाखा के समान निकालकर फेंक दिया गया है; जिन्हें तलवार से मार दिया गया, तुम पैरों के नीचे कुचले गए और गड्ढे में पत्थरों के नीचे फेंक दिये गये.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु तू निकम्मी शाख के समान अपनी कब्र में से फेंका गया; तू उन मारे हुओं के शवों से घिरा है जो तलवार से बिधकर गड्ढे में पत्थरों के बीच में लताड़ी हुई लोथ के समान पड़े है।