Isaiah 14:4 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
us din too babul ke raja par tana marakar kahega ki parishram karanevala kaaisa nash ho gaya haai, sunahale maandairon se bhree nagaree kaaisee nash ho gai haai!
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उस समय बाबुल के राजा के बारे में तुम यह गीत गाने लगोगे: वह राजा दुष्ट था जब वह हमारा शासक था किन्तु अब उसके राज्य का अन्त हुआ।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब तू बेबीलोन के सम्राट के सम्बन्ध में व्यंग्य-गीत गाना: ‘अत्याचारी का कैसा अन्त हुआ, उसका उन्माद ठण्डा पड़ गया!
Hindi Bible HHBD
उस दिन तू बाबुल के राजा पर ताना मारकर कहेगा कि परिश्रम करानेवाला कैसा नाश हो गया है, सुनहले मन्दिरों से भरी नगरी कैसी नाश हो गई है!
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उस दिन तू बेबीलोन के राजा पर ताना मारकर कहेगा, “परिश्रम कराने–वाला कैसा नष्ट हो गया है, सुनहले मन्दिरों से भरी नगरी कैसी नष्ट हो गई है!
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब तुम बाबेल के राजा पर यह ताना मारोगे कि: सतानेवाले का कैसा अंत हुआ! उसका सुनहरा मंदिर से भरा नगर नाश हो गया!
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उस दिन तू बाबेल के राजा पर ताना मारकर कहेगा, “परिश्रम करानेवाला कैसा नाश हो गया है, सुनहले मन्दिरों से भरी नगरी कैसी नाश हो गई है!