Isaiah 14:8 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
sanauvar aur labanon ke devadar bhee tujh par anand karake kahate haai, jab se too giraya gaya tab se koi hamen kattne ko naheen aya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तू एक बुरा शासक था, और अब तेरा अन्त हुआ है। यहाँ तक की चीड़ के वृक्ष भी प्रसन्न हैं। लबानोन में देवदार के वृक्ष मगन हैं। वृक्ष यह कहते हैं, “जिस राजा ने हमें गिराया था। आज उस राजा का ही पतन हो गया है, और अब वह राजा कभी खड़ा नहीं होगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ओ बेबीलोन, सनोवर वृक्ष और लबानोन के देवदार तेरे पतन से हर्षित हैं। वे तुझसे कह रहे हैं; “अच्छा हुआ तेरा पतन हो गया, अब हमें काटने को कोई लकड़हारा नहीं आएगा।”
Hindi Bible HHBD
सनौवर और लबानोन के देवदार भी तुझ पर आनन्द करके कहते हैं, जब से तू गिराया गया तब से कोई हमें काटने को नहीं आया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
सनौवर और लबानोन के देवदार भी तुझ पर आनन्द करके कहते हैं, ‘जब से तू गिराया गया तब से कोई हमें काटने को नहीं आया।’
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
सनोवर और लबानोन के केदार उससे खुश हैं और कहते हैं, “कि जब से उसको गिरा दिया है, तब से हमें कोई काटने नहीं आया है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
सनोवर और लबानोन के देवदार भी तुझ पर आनन्द करके कहते हैं, ‘जब से तू गिराया गया तब से कोई हमें काटने को नहीं आया।’