Isaiah 14:9 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
patal ke neeche adhaelo men tujh se milane ke liye halachal ho rahee haai vah tere liye mudorn ko arthataprathvee ke sab saradaron ko jagata haai, aur vah jaati jati se sab rajaon ko unake sinhasan par se utta khda karata haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अधोलोक, यानी मृत्यु का प्रदेश उत्तेजित है क्योंकि तू आ रहा है। धरती के प्रमुखों की आत्माएँ जगा रहा है। तेरे लिये अधोलोक है। अधोलोक तेरे लिये सिंहासन से राजाओं को खड़ा कर रहा है। तेरी अगुवायी को वे सब तैयार होंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तू अधोलोक में जा रहा है, तुझसे मिलने को वहाँ हलचल मची है। अधोलोक तेरा अभिनन्दन करने के लिए मृतात्माओं को जगा रहा है; ये पृथ्वी के शासक थे। वह मृत राजाओं को उनके सिंहासन से उठा रहा है; ये भिन्न-भिन्न देश के राजा थे।
Hindi Bible HHBD
पाताल के नीचे अधोलो में तुझ से मिलने के लिये हलचल हो रही है; वह तेरे लिये मुर्दों को अर्थात्पृथ्वी के सब सरदारों को जगाता है, और वह जाति जाति से सब राजाओं को उनके सिंहासन पर से उठा खड़ा करता है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
पाताल के नीचे अधोलोक में तुझ से मिलने के लिये हलचल हो रही है, वह तेरे लिये मुर्दों को अर्थात् पृथ्वी के सब सरदारों को जगाता है, और वह जाति जाति के सब राजाओं को उनके सिंहासन पर से उठा खड़ा करता है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अधोलोक तुम्हारे आगमन पर तुमसे मिलने के लिए खुश है; यह तुम्हारे लिए मरे हुओं की आत्माओं को— जो पृथ्वी के सरदार थे; उन सभी को उनके सिंहासनों से उठाकर खड़ा कर रहा है जो देशों के राजा थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
पाताल के नीचे अधोलोक में तुझ से मिलने के लिये हलचल हो रही है; वह तेरे लिये मुर्दों को अर्थात् पृथ्वी के सब सरदारों को जगाता है, और वह जाति-जाति से सब राजाओं को उनके सिंहासन पर से उठा खड़ा करता है।