Isaiah 15:2 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
baait aur deebon unche sthanon par rone ke liye chaddh gaae haain nabo aur medaba ke upar moab hay hay karata haai. un sabhon ke sir mude hua, aur sabhon kee daaddhiyan munddhee hui haain
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
राजा का घराना और दिबोन के निवासी अपना दु:ख रोने को ऊँचे पर पूजास्थलों में चले गये। मोआब के निवासी नबो और मेदबा के लिये रोते हैं। उन सभी लोगों ने अपनी दाढ़ी और सिर अपना शोक दर्शाने के लिये मुड़ाये थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
दीबोन नगर के निवासी शोक मनाने के लिए पहाड़ी शिखर के मन्‍दिर पर गए। नबो और मेदबा नगरों के पतन के कारण मोआब राष्‍ट्र रो रहा है। शोक प्रकट करने के लिए सबके सिर मुंड़े हुए हैं, सबकी दाढ़ी मुंड़ी हुई है,
Hindi Bible HHBD
बैत और दीबोन ऊंचे स्थानों पर रोने के लिये चढ़ गए हैं; नबो और मेदबा के ऊपर मोआब हाय हाय करता है। उन सभों के सिर मुड़े हुए, और सभों की दाढ़ियां मुंढ़ी हुई हैं;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
बैत और दीबोन ऊँचे स्थानों पर रोने के लिये चढ़ गए हैं; नबो और मेदबा के लिये मोआब हाय हाय करता है। उन सभों के सिर मुँड़े हुए, और सभों की दाढ़ियाँ मुँड़ी हुई हैं;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
दीबोन रोने के लिए अपने मंदिर में, हां उसकी ऊंची जगह में चढ़ गए; और मोआब के लोग नेबो और मेदेबा नगरों के लिये दुःखी होकर चिल्ला रहे हैं. वे दुःखी होकर अपने सिर और दाढ़ी मुंडवा रहे हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
बैत और दीबोन ऊँचे स्थानों पर रोने के लिये चढ़ गए हैं; नबो और मेदबा # के ऊपर मोआब हाय! हाय! करता है। उन सभी के सिर मुँण्ड़े हुए, और सभी की दाढ़ियाँ मुँण्ड़ी हुई हैं;