Isaiah 15:4 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
heshabon aur aelale chilla rahe haai, unaka shabd yahas tak sunai padta haai is karan moab ke hathaiyaraband chilla rahe haain usaka jee aati udas haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हेशबोन और एलाले नगरों के निवासी बहुत ऊँचे स्वर में विलाप कर रहे हैं। बहुत दूर यहस की नगरी तक वह विलाप सुना जा सकता है। यहाँ तक कि सैनिक भी डर गये हैं। वे सैनिक भय से काँप रहे हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
हेश्बोन और एलआलेह नगर सहायता के लिए पुकार रहे हैं, उनकी आवाज यहस नगर तक सुनाई दे रही है। मोआब के सशक्त सैनिक भी भय से चिल्ला रहे हैं। मोआब का कलेजा कांप उठा है।
Hindi Bible HHBD
हेशबोन और एलाले चिल्ला रहे हैं, उनका शब्द यहस तक सुनाई पड़ता है; इस कारण मोआब के हथियारबन्द चिल्ला रहे हैं; उसका जी अति उदास है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हेशबोन और एलाले चिल्ला रहे हैं, उनका शब्द यहस तक सुनाई पड़ता है; इस कारण मोआब के हथियारबन्द चिल्ला रहे हैं; उसका जी अति उदास है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हेशबोन तथा एलिआलेह नगर चिल्ला रहे हैं, और उनकी चिल्लाहट याहज़ नगर तक सुनाई दे रही है. इसलिये मोआब के सैनिक चिल्ला रहे हैं, और मोआब कांप उठा है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हेशबोन और एलाले चिल्ला रहे हैं, उनका शब्द यहस तक सुनाई पड़ता है; इस कारण मोआब के हथियार-बन्द चिल्ला रहे हैं; उसका जी अति उदास है।