Isaiah 15:5 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
mera man moab ke liye dohai deta haai usake rais soar aur aeglatashaleeshaiyya tak bhage jate haain. dekho, looheet kee chaddhai par ve rote huae chaddh rahe haain suno, horeenaaim ke marga men ve nash hone kee chillaahatt macha rahe haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मेरा मन दु:ख से मोआब के लिये रोता है। लोग कहीं शरण पाने को दौड़ रहे हैं। वे सुदूर जोआर में जाने को भाग रहे हैं। लोग दूर के देश एग्लतशलीशिय्या को भाग रहे हैं। लोग लूहीत की पहाड़ी चढ़ाई पर रोते बिलखाते हुए भाग रहे हैं। लोग होरोनैम के मार्ग पर और वे बहुत ऊँचे स्वर में रोते बिलखते हुए जा रहे हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मेरा हृदय मोआब के लिए दुहाई देता है, उसके सामन्त सोअर और एग्लत-शलीशीयाह नगरों में भाग गए हैं। वे लूहीत के चढ़ाव पर रोते हुए चढ़ रहे हैं। होरोनइम नगर के मार्ग पर महाविनाश का क्रंदन स्वर सुनाई पड़ रहा है।
Hindi Bible HHBD
मेरा मन मोआब के लिये दोहाई देता है; उसके रईस सोअर और एग्लतशलीशिरया तक भागे जाते हैं। देखो, लूहीत की चढ़ाई पर वे रोते हुए चढ़ रहे हैं; सुनो, होरीनैम के मार्ग में वे नाश होने की चिल्लाहट मचा रहे हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मेरा मन मोआब के लिये दोहाई देता है; उसके रईस सोअर और एग्लतशलीशिय्या तक भागे जाते हैं। देखो, लूहीत की चढ़ाई पर वे रोते हुए चढ़ रहे हैं; सुनो, होरोनैम के मार्ग में वे नाश होने की चिल्लाहट मचा रहे हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मेरा हृदय मोआब के लिए दुःखी है; मोआब के लोग ज़ोअर, तथा एगलथ शलिशियाह के नगर में चले गए हैं. वे लूहीत की चढ़ाई, रोते हुए चढ़ रहे हैं; होरोनयिम की सड़क पर इस नाश के कारण रो रहे हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मेरा मन मोआब के लिये दुहाई देता है #; उसके रईस सोअर और एग्लत-शलीशिया तक भागे जाते हैं। देखो, लूहीत की चढ़ाई पर वे रोते हुए चढ़ रहे हैं; सुनो, होरोनैम के मार्ग में वे नाश होने की चिल्लाहट मचा रहे हैं।