Isaiah 15:9 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
kyonaki deemon ka sota lohoo se bhra hua haai taubhee maain deemon par aur du:kh daloonga, maain bache huae moabiyon aur unake desh se bhage huon ke virooddh sinh bhejoonga..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दीमोन नगर का जल खून से भर गया है, और मैं (यहोवा) दीमोन पर अभी और विपत्तियाँ ढाऊँगा। मोआब के कुछ निवासी शत्रु से बच गये हैं। किन्तु उन लोगों को खा जाने को मैं सिंहों को भेजूँगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
दीबोन का जलाशय खून से भरा हुआ है; फिर भी प्रभु दीबोन पर और आपदा डालेगा; जो लोग मोआब से प्राण बचाकर भागेंगे अथवा जो देश में शेष बच जाएँगे, उन पर वह एक सिंह छोड़ेगा।
Hindi Bible HHBD
क्योंकि दीमोन का सोता लोहू से भरा हुआ है; तौभी मैं दीमोन पर और दु:ख डालूंगा, मैं बचे हुए मोआबियों और उनके देश से भागे हुओं के विरूद्ध सिंह भेजूंगा।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि दीमोन का सोता लहू से भरा हुआ है; तौभी मैं दीमोन पर और दु:ख डालूँगा, मैं बचे हुए मोआबियों और उनके देश से भागे हुओं के विरुद्ध सिंह भेजूँगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
क्योंकि दीमोन के सोते खून से भरे हैं, फिर भी मैं दीमोन पर और अधिक विपत्ति डालूंगा— भागे हुए मोआबी लोग तथा उस देश के बचे हुए लोगों के विरुद्ध मैं एक सिंह भेजूंगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि दीमोन का सोता लहू से भरा हुआ है; तो भी मैं दीमोन पर और दुःख डालूँगा, मैं बचे हुए मोआबियों और उनके देश से भागे हुओं के विरुद्ध सिंह भेजूँगा।