Isaiah 16:14 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
parantu ab yahova ne yon kaha haai ki majadooron ke vasharen ke saman tee varsha ke bheetar moab ka vibhv aur usakee bheed-bhad sab tuchchh ttharegee aur thode jo bachenge unaka koi bal n hoga..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
और अब यहोवा कहता है, “तीन वर्ष में (उस रीति से जैसे किराये का मजदूर समय गिनता है) वे सभी व्यक्ति और उनकी वे वस्तुएँ जिन पर उन्हें गर्व था, नष्ट हो जायेंगी। वहाँ बहुत थोड़े से लोग ही बचेंगे, बहुत से नहीं।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
किन्‍तु अब प्रभु यों कहता है, “अनुबन्‍ध से बंधा मजदूर निश्‍चित अवधि पूर्ण हो जाने पर काम नहीं करता। तीन वर्षों की निश्‍चित अवधि में मोआब की विशाल जन-संख्‍या के बावजूद उसका वैभव समाप्‍त हो जाएगा। जो मोआबी शेष रहेंगे, उनकी संख्‍या नगण्‍य होगी, वे कमजोर राष्‍ट्र होंगे।”
Hindi Bible HHBD
परन्तु अब यहोवा ने यों कहा है कि मजदूरों के वर्षों के समान ती वर्ष के भीतर मोआब का विभव और उसकी भीड़- भाड़ सब तुच्छ ठहरेगी; और थोड़े जो बचेंगे उनका कोई बल न होगा।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु अब यहोवा ने यों कहा है, “मजदूरों के वर्षों के समान तीन वर्ष के भीतर मोआब का वैभव और उसकी भीड़–भाड़ सब तुच्छ ठहरेगी; और थोड़े जो बचेंगे उनका कोई बल न होगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
परंतु अब याहवेह ने यों कहा: “मजदूरों की तीन वर्षों की गिनती के अनुसार, मोआब का वैभव तिरस्कार में तुच्छ जाना जाएगा और उसके बचे हुए अत्यंत कम और कमजोर होंगे.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु अब यहोवा ने यह कहा है #, “मजदूरों के वर्षों के समान तीन वर्ष के भीतर मोआब का वैभव और उसकी भीड़-भाड़ सब तुच्छ ठहरेगी; और थोड़े जो बचेंगे उनका कोई बल न होगा।”