Isaiah 16:2 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
moab kee bettyaian anorn ke ghaatt par ujade huae bachchon ke saman haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अरी ओ मोआब की स्त्रियों, अर्नोन की नदी को पार करने का प्रयत्न करो। वे सहारे के लिये इधर— उधर दौड़ रही हैं। वे ऐसी उन छोटी चिड़ियों जैसी है जो धरती पर पड़ी हुई है जब उनका घोंसला गिर चुका।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मोआब के निवासी, जो अपने नगरों से निकाल दिए गए हैं, अर्नोन नदी के घाट पर ऐसे दिखाई दे रहे हैं, मानो वे भटके हुए पक्षी हों, घोंसले से निकाले गए चिड़िया के बच्‍चे हों।
Hindi Bible HHBD
मोआब की बेटियां अर्नोन के घाट पर उजाड़े हुए बच्चों के समान हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मोआब की बेटियाँ अर्नोन के घाट पर उजाड़े हुए घोंसले के पक्षी और उनके भटके हुए बच्‍चों के समान हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
आरनोन के घाट पर मोआब की बेटियां ऐसी हो गईं, जैसे घोंसले से पक्षियों के बच्चों को उड़ा दिया गया हो.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मोआब की बेटियाँ अर्नोन के घाट पर उजाड़े हुए घोंसले के पक्षी और उनके भटके हुए बच्चों के समान हैं।