Isaiah 16:9 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
maain yajer ke sath sibama kee dakhlataon ke liye bhee rounga he heshabon aur aelale, maain tumhen apane ansuon se seenchoonga kyonaki tumhare dhoopakal ke falon ke aur anaj kee kattnee ke samay kee lalakar sunai padee haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं उन लोगों के साथ विलाप करुँगा जो याजेर और सिबमा के निवासी हैं क्योंकि अंगूर नष्ट किये गये। मैं हेशबोन और एलाले के लोगों के साथ शोक करुँगा क्योंकि वहाँ फसल नहीं होगी। वहाँ गर्मी का कोई फल नहीं होगा। वहाँ पर आनन्द के ठहाके भी नहीं होंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं सिबमा के विख्‍यात अंगूर-रस के लिए यसेर के साथ विलाप करूंगा। ओ हेश्‍बोन, ओ ऐलआलेह, मैं अपने आंसुओं में तुम्‍हें डुबा दूंगा। अब तुम्‍हारे ग्रीष्‍मकालीन फलों के लिए, भरपूर फसल के लिए कटनी के समय कोई आनन्‍द के गीत नहीं गाता।
Hindi Bible HHBD
मैं याजेर के साथ सिबमा की दाखलताओं के लिये भी रोऊंगा; हे हेशबोन और एलाले, मैं तुम्हें अपने आंसुओं से सींचूंगा; क्योंकि तुम्हारे धूपकाल के फलों के और अनाज की कटनी के समय की ललकार सुनाई पड़ी है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं याजेर के साथ सिबमा की दाखलताओं के लिये भी रोऊँगा; हे हेशबोन और एलाले, मैं तुम्हें अपने आँसुओं से सींचूँगा; क्योंकि तुम्हारे धूपकाल के फलों के और अनाज की कटनी के समय की ललकार सुनाई पड़ी है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसलिये मैं याज़र के लिए रोऊंगा, और सिबमाह के दाख की बारी के लिए दुःखी होऊंगा. हेशबोन तथा एलिआलेह, मैं तुम्हें अपने आंसुओं से भिगो दूंगा! क्योंकि तुम्हारे फल और तुम्हारी उपज की खुशी समाप्‍त हो गई है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मैं याजेर के साथ सिबमा की दाखलताओं के लिये भी रोऊँगा #; हे हेशबोन और एलाले, मैं तुम्हें अपने आँसुओं से सींचूँगा; क्योंकि तुम्हारे धूपकाल के फलों के और अनाज की कटनी के समय की ललकार सुनाई पड़ी है।