Isaiah 17:11 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
chahe ropane ke din too apane charon aur bada bandho, aur bihan hee ko un men fool khailane lage, taubhee santap aur asadhy du:kh ke din usaka fal nash ho jayega..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
एक दिन तुम अपनी अँगूर की उन बेलों को रोपोगे और उनकी बढ़वार का जतन करोगे। अगले दिन, वे पौधे बढ़ने भी लगेंगे किन्तु फसल उतारने के समय जब तुम उन बेलों के फल इकट्ठे करने जाओगे तब देखोगे कि सब कुछ सूख चुका है। एक बीमारी सभी पौधों का अंत कर देगी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अथवा रोपने के दिन तू उनके चारों ओर बाड़ा बांधे और दूसरे दिन तेरे बीज में अंकुर फूटें, तो भी असहनीय पीड़ा के दिन जब असाध्‍य रोग का आक्रमण होगा तब तेरी फसल सूख जाएगी।
Hindi Bible HHBD
चाहे रोपने के दिन तू अपने चारों और बाड़ा बान्धे, और बिहान ही को उन में फूल खिलने लगें, तौभी सन्ताप और असाध्य दु:ख के दिन उसका फल नाश हो जायेगा।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
चाहे रोपने के दिन तू उनके चारों ओर बाड़ा बाँधे, और सबेरे ही को उनमें फूल खिलने लगें, तौभी सन्ताप और असाध्य दु:ख के दिन उसका फल नष्‍ट हो जाएगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उगाने के बाद तुम इसे बढ़ा भी लो और जो बीज तुमने लगाया और उसमें कोपल निकल आये, किंतु दुःख और तकलीफ़ के कारण उपज की कोई खुशी नहीं प्राप्‍त होगी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
चाहे रोपने के दिन तू अपने चारों और बाड़ा बाँधे, और सवेरे ही को उनमें फूल खिलने लगें, तो भी सन्ताप और असाध्य दुःख के दिन उसका फल नाश हो जाएगा।