Isaiah 17:5 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur aeesa hoga jaaisa lavanevala anaj kattkar balon ko apanee ankavar men samette va rapaim nam tarai men koi sila beenata ho.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“वह समय ऐसा होगा जैसे रपाईम घाटी में फसल काटने के समय होता है। मजदूर उन पौधों को इकट्ठा करते हैं जो खेत में उपजते हैं। फिर वे उन पौधों की बालों को काटते हैं और उनसे अनाज के दाने निकालते हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
रपाइम की घाटी में जैसे फसल काटनेवाला बालों को काटकर अपनी बाहों में भरता है, फिर भी वहाँ किसान सिला बीनता है।
Hindi Bible HHBD
और ऐसा होगा जैसा लवनेवाला अनाज काटकर बालों को अपनी अंकवार में समेटे वा रपाईम नाम तराई में कोई सिला बीनता हो।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और ऐसा होगा जैसा लवनेवाला अनाज काटकर बालों को अपनी अँकवार में समेटे या रपाईम नामक तराई में कोई सिला बीनता हो।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
और ऐसा होगा जैसा फसल काटकर बालों को बांधे, या रेफाइम नामक तराई में सिला बीनता हो.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और ऐसा होगा जैसा लवनेवाला अनाज काटकर बालों को अपनी अँकवार में समेटे या रपाईम नामक तराई में कोई सिला बीनता हो।