Isaiah 17:9 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
us samay unake gaddhvale nagar ghane van, aur unake nirjan sthan pahadon kee chottyaien ke saman honge jo israealiyon ke dr ke mare chhod diae gaae the, aur ve ujad pade rahenge..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उस समय, सभी गढ़—नगर उजड़ जायेंगे। वे नगर ऐसे पर्वत और जंगलों के समान हो जायेंगे, जैसे वे इस्राएलियों के आने से पहले हुआ करते थे। बीते हुए दिनों में वहाँ से सभी लोग दूर भाग गये थे क्योंकि इस्राएल के लोग वहाँ आ रहे थे। भविष्य में यह देश फिर उजड़ जायेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
हिव्वी और एमोरी राष्ट्रों ने इस्राएलियों के आगमन पर अपने नगर खाली कर दिए थे। इसी प्रकार उस दिन हिव्वी और एमोरी नगरों के समान सीरिया के किलाबन्द नगर भी खाली हो जाएंगे। सब नगर उजाड़ पड़े रहेंगे।
Hindi Bible HHBD
उस समय उनके गढ़वाले नगर घने वन, और उनके निर्जन स्थान पहाड़ों की चोटियों के समान होंगे जो इस्राएलियों के डर के मारे छोड़ दिए गए थे, और वे उजाड़ पड़े रहेंगे।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उस समय उनके गढ़वाले नगर घने वन, और उनके निर्जन स्थान पहाड़ों की चोटियों के समान होंगे जो इस्राएलियों के डर के मारे छोड़ दिए गए थे, और वे उजाड़ पड़े रहेंगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उस समय उनके गढ़वाले नगर, घने बंजर भूमि हो जाएंगे अथवा जो इस्राएल के डर से छोड़ दिए गए हो, उन्हें नष्ट कर दिया जाएगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उस समय उनके गढ़वाले नगर घने वन, और उनके निर्जन स्थान पहाड़ों की चोटियों के समान होंगे जो इस्राएलियों के डर के मारे छोड़ दिए गए थे, और वे उजाड़ पड़े रहेंगे।