Isaiah 19:18 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
us samay misr desh men panch nagar honge jinake log kanan kee bhasha bolenge aur yahova kee shapath khayenge. un men se ek ka nam nashanagar rakha jaega..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उस समय, मिस्र में ऐसे पाँच नगर होंगे जहाँ लोग कनान की भाषा (यहूदी भाषा) बोलेंगे। इन नगरों में एक नगर का नाम होगा “नाश की नगरी।” लोग सर्वशक्तिमान यहोवा के अनुसरण की प्रतिज्ञा करेंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उस दिन मिस्र देश के पांच नगर कनान देश की भाषा बोलेंगे और स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु के प्रति निष्‍ठा रखने की शपथ खाएँगे। इन पांच नगरों में से एक नगर का नाम ‘सूर्य नगर’ होगा।
Hindi Bible HHBD
उस समय मि देश में पांच नगर होंगे जिनके लोग कनान की भाषा बोलेंगे और यहोवा की शपथ खायेंगे। उन में से एक का नाम नाशनगर रखा जाएगा।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उस समय मिस्र देश में पाँच नगर होंगे जिनके लोग कनान की भाषा बोलेंगे और यहोवा की शपथ खाएँगे। उनमें से एक का नाम नाशनगर रखा जाएगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उस समय मिस्र देश में पांच नगर होंगे जो कनानी भाषा बोलेंगे और वे सर्वशक्तिमान याहवेह के प्रति आदर रखने की शपथ खाएंगे. उन पांच नगरों में से एक नगर का नाम नाश नगर रखा जाएगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उस समय मिस्र देश में पाँच नगर होंगे जिनके लोग कनान की भाषा बोलेंगे और यहोवा की शपथ खाएँगे। उनमें से एक का नाम नाशनगर रखा जाएगा।