Isaiah 19:2 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur misr kee mooraten usake ane se thrathra uttengee, aur misriyon ka day panee-panee ho jaaega. aur maain misriyon ko aek doosare ke virooddh ubharoonga, aur ve apas men ladenge, pratyek apane bhai se aur har aek apane padosee se ladega, nagar nagar men aur rajy rajy men yuddh chhdienga
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
परमेश्वर कहता है, “मैं मिस्र के लोगों को आपस में ही एक दूसरे के विरुद्ध युद्ध करने के लिये उकसाऊँगा। लोग अपने ही भाइयों से लड़ेंगे। पड़ोसी, पड़ोसी के विरोध में हो जायेगा। नगर, नगर के विरोध में और राज्य, राज्य के विरोध में हो जायेंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु यों कहता है: “मैं मिस्र निवासियों को एक-दूसरे के विरुद्ध उकसाऊंगा; वे आपस में लड़ेंगे: भाई, भाई के विरुद्ध पड़ोसी, पड़ोसी के विरुद्ध। एक नगर दूसरे नगर से, एक राज्‍य दूसरे राज्‍य से युद्ध करेगा।
Hindi Bible HHBD
और मि की मूरतें उसके आने से थरथरा उठेंगी, और मिस्त्रियों का हृदय पानी- पानी हो जाएगा। और मैं मिस्त्रियों को एक दूसरे के विरूद्ध उभारूंगा, और वे आपस में लड़ेंगे, प्रत्येक अपने भाई से और हर एक अपने पड़ोसी से लड़ेगा, नगर नगर में और राज्य राज्य में युद्ध छिड़ेंगा;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और मैं मिस्रियों को एक दूसरे के विरुद्ध उभारूँगा, और वे आपस में लड़ेंगे, प्रत्येक अपने भाई से और हर एक अपने पड़ोसी से लड़ेगा, नगर नगर में और राज्य राज्य में युद्ध छिड़ेगा;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“मैं मिस्रियों को एक दूसरे के विरुद्ध भड़काऊंगा— वे आपस में झगड़ा करेंगे, भाई अपने भाई से, पड़ोसी अपने पड़ोसी से, नगर दूसरे नगर के विरुद्ध, और राज्य दूसरे राज्य के विरुद्ध हो जायेंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और मैं मिस्रियों को एक दूसरे के विरुद्ध उभारूँगा, और वे आपस में लड़ेंगे, प्रत्येक अपने भाई से और हर एक अपने पड़ोसी से लड़ेगा, नगर-नगर में और राज्य-राज्य में युद्ध छिड़ेंगा;