Isaiah 19:25 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
kyonaki senaon ka yahova un teenon ko yah kahakar ashaeesh dega, dhany ho meree praja misr, aur mera rakh hua ashshoor, aur mera nij bhag israaela..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सर्वशक्तिमान यहोवा इन देशों को आशीर्वाद देगा। वह कहेगा, “हे मिस्र के लोगों, तुम मेरे हो। अश्शूर, तुझे मैंने बनाया है। इस्राएल, मैं तेरा स्वामी हूँ। तुम सब धन्य हो!”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
क्‍योंकि स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु तीनों देशों को यह आशिष देगा: “धन्‍य हैं मिस्र-निवासी: तुम मेरे निज लोग हो। धन्‍य है असीरिया राष्‍ट्र: तू मेरे हाथों की रचना है। धन्‍य है इस्राएली राष्‍ट्र: तू मेरी मीरास है।”
Hindi Bible HHBD
क्योंकि सेनाओं का यहोवा उन तीनों को यह कहकर आशीष देगा, धन्य हो मेरी प्रजा मि, और मेरा रख हुआ अश्शूर, और मेरा निज भाग इस्राएल।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि सेनाओं का यहोवा उन तीनों को यह कहकर आशीष देगा, धन्य हो मेरी प्रजा मिस्र, और मेरा रचा हुआ अश्शूर, और मेरा निज भाग इस्राएल।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जिनके विषय में याहवेह ने कहा है, “मेरी प्रजा मिस्र पर आशीष पाए और अश्शूर, जो मेरे हाथों की रचना है, तथा इस्राएल भी जो मेरी मीरास है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि सेनाओं का यहोवा उन तीनों को यह कहकर आशीष देगा, धन्य हो मेरी प्रजा मिस्र, और मेरा रचा हुआ अश्शूर, और मेरा निज भाग इस्राएल।