Isaiah 19:7 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
neel nadee ke teer par ke kachhar kee ghaas, aur jo kuchh neel nadee ke pas boya jaaega vah sookhkar nashtt ho jaaega, aur usaka pata tak n lagega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वे सभी पौधे जो नदी के किनारे उगे होंगे, सूख कर उड़ जायेंगे। यहाँ तक कि वे पौधे भी, जो नदी के सबसे चौड़े भाग में होंगे, व्यर्थ हो जायेंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
नील नदी के मुहाने पर, नील नदी के तट पर शुष्‍क स्‍थल होंगे; जो कुछ उसके कछार में बोया जाएगा, वह सब सूख जाएगा; वह उड़ जाएगा, कुछ भी शेष नहीं रहेगा।
Hindi Bible HHBD
नील नदी के तीर पर के कछार की घास, और जो कुछ नील नदी के पास बोया जाएगा वह सूखकर नष्ट हो जाएगा, और उसका पता तक न लगेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
नील नदी का तट उजड़ जाएगा, और उसके कछार की घास और जो कुछ नील नदी के पास बोया जाएगा वह सूखकर नष्‍ट हो जाएगा, और उसका पता तक न लगेगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
नदी तट के मुहाने के सरकंडे, और नदी के किनारे में लगाए गए पौधे सूख जाएंगे, वहां कुछ नहीं बचेगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
नील नदी का तट उजड़ जाएगा, और उसके कछार की घास, और जो कुछ नील नदी के पास बोया जाएगा वह सूख कर नष्ट हो जाएगा, और उसका पता तक न लगेगा।