Isaiah 2:12 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
kyonaki senaon ke yahova ka din sab ghamaandiyon aur unchee gardanavalon par aur unnati se foolanevalonpar aaega aur ve jhukaae jaaenge
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा ने एक विशेष दिन की योजना बनायी है। उस दिन, यहोवा अहंकारियों और बड़े बोलने वाले लोगों को दण्ड देगा। तब उन अहंकारी लोगों को साधारण बना दिया जायेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अहंकारियों और अभिमानियों के लिए, घमण्डियों और गर्व से फूलनेवालों के लिए स्वर्गिक सेनाओं के प्रभु ने एक दिन निश्चित कर रखा है।
Hindi Bible HHBD
क्योंकि सेनाओं के यहोवा का दिन सब घमण्डियों और ऊंची गर्दनवालों पर और उन्नति से फूलनेवालोंपर आएगा; और वे झुकाए जाएंगे;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि सेनाओं के यहोवा का दिन सब घमण्डियों और ऊँची गर्दनवालों पर और उन्नति से फूलनेवालों पर आएगा; और वे झुकाए जाएँगे;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
क्योंकि हर घमंडी एवं अहंकारी व्यक्ति के लिए सर्वशक्तिमान याहवेह ने दिन ठहराया है, उस दिन उनका घमंड तोड़ दिया जाएगा,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि सेनाओं के यहोवा का दिन सब घमण्डियों और ऊँची गर्दनवालों पर और उन्नति से फूलनेवालों पर आएगा; और वे झुकाए जाएँगे;