Isaiah 2:21 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur jab yahova prathvee ko kaampait karane ke liye uttega tab ve usake bhy ke karan aur usake pratap ke mare chattanon kee dararon or pahaadiyon ke chhedon men ghausenge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
फिर लोग चट्टानों की गुफाओं में छुप जायेंगे। वे यहोवा और उसकी महान शक्ति से डरकर ऐसा करेंगे। ऐसा उस समय घटित होगा जब यहोवा धरती को हिलाने के लिये खड़ा होगा। इस्राएल को परमेश्वर का विश्वास करना चाहिये।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
और वे प्रभु के आतंक से, उसकी प्रभुता के तेज से भागकर चट्टानों की खोहों में, अधरशिलाओं के दरारों में छिपेंगे; क्‍योंकि प्रभु पृथ्‍वी को आतंकित करने के लिए अपने सिंहासन से उठेगा।
Hindi Bible HHBD
और जब यहोवा पृथ्वी को कम्पित करने के लिये उठेगा तब वे उसके भय के कारण और उसके प्रताप के मारे चट्टानों की दरारों ओर पहाड़ियों के छेदों में घुसेंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और जब यहोवा पृथ्वी को कम्पित करने के लिये उठेगा तब वे उसके भय के कारण और उसके प्रताप के मारे चट्टानों की दरारों और पहाड़ियों के छेदों में घुसेंगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब याहवेह पृथ्वी को कंपित करने के लिए उठेंगे तब उनके भय तथा उनके प्रताप के तेज के कारण, मनुष्य चट्टानों की गुफाओं में तथा चट्टानों में जा छिपेंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और जब यहोवा पृथ्वी को कम्पित करने के लिये उठेगा तब वे उसके भय के कारण और उसके प्रताप के मारे चट्टानों की दरारों और पहाड़ियों के छेदों में घुसेंगे।