Isaiah 20:2 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
usee varsha yahova ne amos ke putra yashaayah se kaha, jakar apanee kamar ka ttatt khol aur apanee jootiyan utara so us ne vaaisa hee kiya, aur vah nanga aur nange panv ghoomata firata tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उस समय आमोस के पुत्र यशायाह के द्वारा यहोवा ने कहा, “जा, और अपनी कमर से शोक वस्त्र उतार फेंक। अपने पैरों की जूतियाँ उतार दे।” यशायाह ने यहोवा की आज्ञा का पालन किया और वह बिना कपड़ों और बिना जूतों के इधर—उधर घूमा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उस वर्ष प्रभु ने यशायाह बेन-आमोत्‍स को यह आदेश दिया था: “जा, अपनी कमर से टाट वस्‍त्र अलग कर और पैरों से अपने जूते उतार।” यशायाह ने प्रभु के आदेश का पालन किया। वह नंगे बदन और नंगे पैर चलते-फिरते थे।
Hindi Bible HHBD
उसी वर्ष यहोवा ने आमोस के पुत्रा यशायाह से कहा, जाकर अपनी कमर का टाट खोल और अपनी जूतियां उतार; सो उस ने वैसा ही किया, और वह नंगा और नंगे पांव घूमता फिरता था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसी वर्ष यहोवा ने आमोस के पुत्र यशायाह से कहा, “जा और अपनी कमर का टाट खोल और अपनी जूतियाँ उतार;” अत: उसने वैसा ही किया, और वह नंगा और नंगे पाँव घूमता फिरता था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उस समय याहवेह ने आमोज़ के पुत्र यशायाह से कहा, “जाओ, अपनी कमर से टाट खोल दो तथा अपने पांव के जूते उतार दो.” तब यशायाह वस्त्रहीन और नंगे पांव रहता था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसी वर्ष यहोवा ने आमोस के पुत्र यशायाह से कहा, “जाकर अपनी कमर का टाट खोल और अपनी जूतियाँ उतार;” अतः उसने वैसा ही किया, और वह नंगा और नंगे पाँव घूमता फिरता था # ।