Isaiah 21:2 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
kashtt kee baton ka mujhe darshan dikhaya gaya haai vishvasaghaatee vishvasaghaat karata haai, aur nashak nash karata haai. he aelam, chaddhai kar, he madaai, ghor le usaka sab karahana maain band karata hoon.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैंने कुछ देखा है जो बहुत ही भयानक है और घटने ही वाला है। मुझे गद्दार तुझे धोखा देते हुए दिखते हैं। मैं लोगों को तुम्हारा धन छीनते हुए देखता हूँ। एलाम, तुम जाओ और लोगों से युद्ध करो! मादै, तुम अपनी सेनाएँ लेकर नगर को घेर लो तथा उसको पराजित करो! मैं उस बुराई का अन्त करुँगा जो उस नगर में है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
एक भयानक दृश्‍य मुझे दिखाया गया: लुटेरा लूटता जा रहा है, विनाश करनेवाला विनाश कर रहा है। ओ एलाम देश, आक्रमण कर। ओ मादय देश, घेरा डाल दे। जो आहें और विलाप, बेबीलोन ने उत्‍पन्न किये हैं, प्रभु उनका अन्‍त कर देगा।
Hindi Bible HHBD
कष्ट की बातों का मुझे दर्शन दिखाया गया है; विश्वासघाती विश्वासघात करता है, और नाशक नाश करता है। हे एलाम, चढ़ाई कर, हे मादै, घेर ले; उसका सब कराहना मैं बन्द करता हूं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
कष्‍ट की बातों का मुझे दर्शन दिखाया गया है; विश्‍वासघाती विश्‍वासघात करता है, और नाशक नाश करता है। हे एलाम, चढ़ाई कर, हे मादै, घेर ले; उसका सब कराहना मैं बन्द करता हूँ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मुझे एक दर्शन मिला जो दुःख का था कि: विश्वासघाती विश्वासघात करता है और नाशक नाश करता है. हे एलाम, चढ़ाई करो! हे मेदिया, सबको घेर लो! मैं उन सबके दुःख को खत्म कर दूंगा जो उसके कारण हुए हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
कष्ट की बातों का मुझे दर्शन दिखाया गया है; विश्वासघाती विश्वासघात करता है, और नाशक नाश करता है। हे एलाम, चढ़ाई कर, हे मादै, घेर ले; उसका सब कराहना मैं बन्द करता हूँ।