Isaiah 21:9 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur kya dekhta hoon ki manushyon ka dal aur do-do karake sava chale a rahe haain! aur vah bol utta, gir pada, babul gir pada aur usake devataon ke sab khudee hui mooraten boomi par chakanachoor kar dalee gai haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
देखो! वे आ रहे हैं! मुझे घुड़सवारों की पंक्तियाँ दिखाई दे रही हैं।” फिर सन्देशवाहक ने कहा, “बाबुल पराजित हुआ, बाबुल धरती पर ध्वस्त किया गया। उसके मिथ्या देवों की सभी मूर्तियाँ धरती पर लुढ़का दी गई और वे चकनाचूर हो गई हैं।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
देख, सवार आ रहे हैं। दो-दो की पंिक्त में घुड़सवार आ रहे हैं।” उसने उत्तर में यह कहा, “पतन हो गया! बेबीलोन देश का पतन हो गया! उसके शत्रु ने उसके इष्ट देवता की सब मूर्तियाँ भूमि पर ध्वस्त कर दीं।”
Hindi Bible HHBD
और क्या देखता हूं कि मनुष्यों का दल और दो- दो करके सवा चले आ रहे हैं! और वह बोल उठा, गिर पड़ा, बाबुल गिर पड़ा; और उसके देवताओं के सब खुदी हुई मूरतें भूमि पर चकनाचूर कर डाली गई हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और क्या देखता हूँ कि सवारों का दल अर्थात् दो–दो करके सवार चले आ रहे हैं!” और वह बोल उठा, “गिर पड़ा, बेबीलोन गिर पड़ा; और उसके देवताओं की सब खुदी हुई मूरतें भूमि पर चकनाचूर कर डाली गई हैं।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
और देखो रथ में एक आदमी आता है, दो-दो घोड़ों के रथ में सवार होकर आ रहे हैं. उसने कहा: ‘गिर गया, बाबेल गिर गया! सभी मूर्तियां गिरकर चूर-चूर हो गई हैं!’ ”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और क्या देखता हूँ कि मनुष्यों का दल और दो-दो करके सवार चले आ रहे हैं!” और वह बोल उठा, “गिर पड़ा, बाबेल गिर पड़ा; और उसके देवताओं के सब खुदी हुई मूरतें भूमि पर चकनाचूर कर डाली गई हैं।”