Isaiah 22:11 — Compare Translations
6 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
too ne donon bheeton ke beech purane pokhre ke jal ke liye aek kund khoda. parantu too ne usake karta ko smaran naheen kiya, jis ne praacheenakal se usako tthara rakha tha, aur n usakee or too ne drashtti kee..
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तुमने पुराने जलाशय का जल एकत्र करने के लिए दो दीवारों के मध्य नया जलाशय बनाया। पर जिसने यह कार्य सम्पन्न किया था, उस पर तुमने दृष्टिपात भी नहीं किया; जिसने पहले से ही यह योजना बनाई थी, उसपर तुमने ध्यान भी नहीं दिया!
Hindi Bible HHBD
तू ने दोनों भीतों के बीच पुराने पोखरे के जल के लिये एक कुंड खोदा। परन्तु तू ने उसके कर्ता को स्मरण नहीं किया, जिस ने प्राचीनकाल से उसको ठहरा रखा था, और न उसकी ओर तू ने दृष्टि की।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तू ने दोनों दीवारों के बीच पुराने पोखरे के जल के लिये एक कुण्ड खोदा। परन्तु तू ने उसके कर्ता को स्मरण नहीं किया, जिसने प्राचीनकाल से उसको ठहरा रखा था, और न उसकी ओर तू ने दृष्टि की।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
पुराने तालाब के पानी के लिए दो दीवारों के बीच तुमने एक जलाशय बनाया, किंतु जिसने यह काम पूरा किया, और जिसने इसकी योजना प्राचीन काल में बनाई थी उसे भुला दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तूने दोनों दीवारों के बीच पुराने जलकुण्ड के जल के लिये एक कुण्ड खोदा। परन्तु तूने उसके कर्ता को स्मरण नहीं किया, जिसने प्राचीनकाल से उसको ठहरा रखा था, और न उसकी ओर तूने दृष्टि की।