Isaiah 22:13 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
parantu kya dekha ki harsha aur anand manaya ja raha haai, gaya-baail ka ghaat aur bhed-bakaree ka vadha kiya ja raha haai, mans khaya aur dakhmadha peeya ja raha haai. aur kahate haai, ao khaaen-peeae, kyonki kal to hamen marana haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु देखो! अब लोग प्रसन्न हैं। लोग खुशियाँ मना रहे हैं। वे लोग कह रहे हैं: मवेशियों को मारो, भेड़ों का वध करो। हम उत्सव मनायेंगे। तुम अपना खाना खाओ और अपना दाखमधु पियो। खाओ और पियो क्योंकि कल तो हमें मर जाना है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पर तुम उसका उल्‍लंघन कर आनन्‍द और हर्ष मना रहे हो; तुम बैलों को हलाल कर रहे हो; भेड़ों को काट रहे हो; और उनका मांस खा रहे हो, शराब पी रहे हो और यह कह रहे हो, “खाओ-पीओ, मौज करो; क्‍योंकि कल तो मरना ही है।”
Hindi Bible HHBD
परन्तु क्या देखा कि हर्ष और आनन्द मनाया जा रहा है, गाय- बैल का घात और भेड़- बकरी का वध किया जा रहा है, मांस खाया और दाखमधु पीया जा रहा है। और कहते हैं, आओ खाएं- पीएं, क्योंकि कल तो हमें मरना है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु क्या देखा कि हर्ष और आनन्द मनाया जा रहा है, गाय–बैल का घात और भेड़–बकरी का वध किया जा रहा है, मांस खाया और दाखमधु पीया जा रहा है, और कहते हैं, “आओ खाएँ–पीएँ, क्योंकि कल तो हमें मरना है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह सब होने पर भी वहां आनंद मनाया जा रहा है, पशुओं का वध और भेड़ों का संहार, मांस और दाखमधु पीकर कहा जा रहा है कि! “आओ हम खाएं-पिएं, क्योंकि कल तो हमारी मृत्यु होनी ही है!”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु क्या देखा कि हर्ष और आनन्द मनाया जा रहा है, गाय-बैल का घात और भेड़-बकरी का वध किया जा रहा है, माँस खाया और दाखमधु पीया जा रहा है। और कहते हैं, “आओ खाएँ-पीएँ, क्योंकि कल तो हमें मरना है।”